संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उजीना निवासी सुरेश कुमार की 20 वर्षीय बेटी डोली 18 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हो गई। सुरेश कुमार के अनुसार, डोली टांई स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने जाती है। सुबह करीब 10:10 बजे उसने फोन कर तबीयत खराब होने की बात कहते हुए छुट्टी दिलाने को कहा था। प्रधानाचार्य से बात कर उसे छुट्टी दिला दी गई। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।