संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मंगलवार को एडीसी ज्योति ने गांव खेड़ली कंकर और इंडरी में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों, पेयजल, स्वच्छता, गलियों-नालियों, सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की भागीदारी से विकास की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, शिकायतों को रिकॉर्ड में दर्ज करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।