फोटो 9,10 में हैं।
कैप्शन: 9- होडल-पुन्हाना रोड पर पार्किंग में खडे़ कंटेनरों में लगी आग बुझाते हुए
कैप्शन: 10- आग लगने के बाद कंटेनर से जेसीबी द्वारा सामान को निकालकर बचाने का प्रयास करते हुए
- पार्किंग में खड़े चार कंटेनर जलाए, दुकानों में तोड़फोड़ कर की लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। उपद्रवियों ने होडल स्थित चार धार्मिक स्थलों में आग लगा दी। पुन्हाना रोड पर स्थित पार्किग में खड़े करीब चार कंटेनरों में आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा अग्निशमन की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने होडल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
नूंह में हुई घटना से नाराज उपद्रवियों ने मंगलवार सुबह होडल स्थित धार्मिक स्थलों में पहुंचकर आग लगानी शुरू कर दी। इन लोगों ने चार स्थलों में आग लगाई। पहले गढ़िया बाजार में स्थित धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और आग लगा दी। इसके बाद पुराना जीटी रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल में आग लगाकर फिर रामनगर और फिर बिजली बोर्ड के पास स्थित धार्मिक स्थलों में भी तोड़फोड़ की। इनमें उपद्रवियों ने आग भी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एसडीएम रणबीर सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर साकिर हुसैन, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पहुंच गए।
कुछ लोगों ने नूंह-पुन्हाना रोड पर ट्रकों व बड़े वाहनों के लिए बनाई हुई पार्किंग में पहुंचकर आग लगानी शुरू कर दी। लोगों द्वारा इस तरह से आग की घटना को अंजाम देते देख वहां मौजूूद चालक-परिचालक व अन्य लोग भाग गए। थोड़ी देर में ही कंटेनर व ट्रक आग से जलने लगे तथा उनमें रखा सामान भी जलने लगा। आग की लपटेें दूर तक नजर आने लगीं। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लेकर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया पूरी रात प्रयास करने के बाद मंगलवार सुबह कंटेनरों व ट्रकों लगी आग पर काबू पाया जा सका।
99
जमकर की लूटपाट
उपद्रव करने वाले लोगों ने आगजनी के साथ-साथ एक विशेष समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की तथा सामान को लूटकर ले गए। आरोप है कि उपद्रव करने वालों ने गठिया बाजार में जाकर तीन दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान को लूटकर ले गए। वहीं, पुराने जीटी रोड पर स्थित एक साइकिल की दुकान पर जाकर तोड़फोड़ कर कई साइकिलों को लूटकर ले गए।
युवक पर हमले के बाद उग्र हुई भीड़
सोमवार की देर शाम अपने गांव अंधोप लौट रहे देशराज नामक युवक पर अचानक गांव डाड़का के जंगलों में एक समुदाय के पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए और उन्होंने मंगलवार को दिनदहाड़े बाजार में स्थित आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर उसके सामान को ले गए, बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक भीड़ सामान को ले जा चुकी थी।