फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुख्यमंत्री की पुन्हाना रैली पर टिकीं मेवात की उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय, एनएच-248ए, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कट, नगीना-तिजारा मार्ग समेत कई बड़ी घोषणाओं की आस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। 25 जुलाई को पुन्हाना में होने जा रही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली अब मेवात के विकास और क्षेत्र की राजनीति, दोनों के लिए निर्णायक मानी जा रही है। क्षेत्र की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस मंच से वर्षों से लंबित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वर्षों से लंबित परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद के साथ-साथ यह रैली कई नेताओं के सियासी भविष्य की दिशा भी तय कर सकती है।
रैली के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के पुत्र जावेद एडवोकेट लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दिया। वहीं, उपायुक्त अखिल पिलानी स्वयं समय-समय पर रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


लोगों की प्रमुख उम्मीदें

मेवात में लंबे समय से लंबित विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की समयबद्ध घोषणा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ के पास कट (इंटरचेंज) की मंजूरी।

वर्षों से अटके नगीना-तिजारा मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने की घोषणा।

पुन्हाना और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी नई विकास योजनाएं।



विधायक के इस्तीफे की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के पुत्र जावेद एडवोकेट के लिए भी बड़ी राजनीतिक परीक्षा है। यदि वह बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा करवाने में सफल रहते हैं, तो उनका राजनीतिक कद काफी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


रैली से पहले पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के संभावित इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि इस संबंध में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें