फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात का भाईचारा पूरी दुनिया में मिसाल : जाकिर हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात की 36 बिरादरी का आपसी भाईचारा पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि यहां सभी समुदाय वर्षों से एक-दूसरे के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। सावन के प्रथम सोमवार को निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान चौधरी जाकिर हुसैन ने अपने नूंह स्थित दिल्ली-अलवर रोड आवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ हजारों श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, उपायुक्त अखिल पिलानी, पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें