संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत आराधना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रमंड़ल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट खेल ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम है कि भारत लगातार वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।