फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। तहसील परिसर में बुधवार को हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर क्षेत्र में शांति, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग का भी समर्थन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अख्तर हुसैन झारोखडी ने कहा कि मेवात क्षेत्र सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और विकास के लिए सामाजिक एकता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज में किसी भी प्रकार की नफरत या वैमनस्यता की भावना को बढ़ावा देने के बजाय सभी वर्गों को मिलकर शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर कार्य करते हैं तो विकास और सामाजिक प्रगति का मार्ग और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने तथा भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मेवात की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से रही है तथा इस विरासत को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अख्तर हुसैन एडवोकेट, अरशद एडवोकेट (पापड़ा), अजरूद्दीन एडवोकेट, इरफान एडवोकेट, अरशद एडवोकेट (बिछोर), तोसिफ खान बीसरू, काशिद पूर्व पार्षद, अंसार इंदाना, फकरुद्दीन पटपड़बास, आजाद रायपुर, वारिश रायपुर, आदिल हथनगांव, जान मोहम्मद सुनहेड़ा, साहूकार पार्षद, राशिद अमीनाबाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा क्षेत्र में भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का सामूहिक संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें