संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को फसल विविधीकरण और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करना है। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को धान की जगह वैकल्पिक फसलें अपनाने पर आट हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन दिया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से टिकाऊ खेती अपनाने की अपील की है।