मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को किया सम्मानित
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम जिले में बेहतर रहा है। इस बार पलवल जिले में 80.94 फीसदी विद्यार्थी कामयाब हुए हैं। निजी स्कूलों का परिणाम ज्यादातर शत-प्रतिशत रहा है। जिले की एक छात्रा संजू ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, एक अन्य निजी स्कूल का दावा है कि उनके स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। स्कूलों में बुधवार को 85 फीसदी से अधिक अंक वाली मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। गांव चिरवाड़ी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा रितु ने 444, पारुल ने 429, प्रियंका ने 425, गौरव ने 424, आरती ने 423, कोमल ने 416, मोनिका ने 410, महेश ने 402, प्रीती और अंजलि ने 399 व रितिका ने 398 अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी।
जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में पाया सातवां स्थान
पलवल स्थित जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा नीतू ने विज्ञान वर्ग में 490 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां और जिले में दूसरा स्थान कब्जाया है। छात्रा संगीता ने कॉमर्स संकाय में 485 अंक हासिल किए। यह जानकारी स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र गहलौत ने दी। उन्होंने बताया कि कला संकाय में छात्रा अन्नू ने 484 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में पवन ने 474, सचिन ने 470, वर्षा एवं मनीष ने 466, टीना और सोनिया ने 465 अंक हासिल किए। कला संकाय में आस्था ने 482 और जयंत आर्य ने 481 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में दिव्यांशी ने 483 अंक हासिल कर जिले में तृतीय और स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन बीरपाल गहलौत ने सभी छात्रों, अभिभावाकों एवं अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य देशराज मक्कड़, डॉ. मंजीत रावत, बिजेंद्र सिंह, सुशील वर्मा, ओपी गाबा, रंजीत गहलौत, बलजीत गहलौत, अशोक गहलौत और दयाचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
-------
मेरिट सूची में बीके स्कूल के 96 विद्यार्थी
शिव विहार स्थित बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा किरण ने आर्ट संकाय में 486, मुस्कान और अबना ने 478 और नेहा ने 470 अंक हासिल किए। वहीं, विज्ञान संकाय में कविता ने 484, तुषार ने 483, विशाखा ने 480 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में प्रेरणा ने 484, रिया ने 478, कीर्ति ने 477 और सपना ने 473 अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य सतीश कौशिष ने बताया कि 85 फीसदी से अधिक अंक वाली मेरिट सूची में स्कूल के 96 विद्यार्थियों ने नाम दर्ज कराया है। इस अवसर पर प्रेसिडेंट दिनेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
सरस्वती स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा
सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा कविता ने वाणिज्य संकाय में 94 फीसदी, दिव्या ने 93.6 फीसदी, सुनील कुमार ने 92.6 फीसदी अंक हासिल किए। कला संकाय में श्रुति ने 93.8, ज्योति गौतम ने 92 और सोनिका ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में नितिका ने 91.4, चेष्टा ने 91.2 और दुष्यंत ने 88.8 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य एलएस बंसल ने बताया कि 58 बच्चों ने 85 फीसदी से अधिक अंक वाली मेरिट सूची और 112 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा प्राप्त की है। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अतुल मंगला और सचिव हेमचंद मंगला ने बच्चों को बधाई दी।
------
ज्योति और नेहा ने हासिल किए 94 फीसदी अंक
स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ज्योति और नेहा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए। निधि, मनीषा और रेणु ने 93 फीसदी, रेणु ने 92 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के संस्थापक मोहर सिंह दहिया ने बताया कि 29 बच्चों ने 85 फीसदी से अधिक अंक वाली मेरिट सूची में स्थान बनाया है।