कार और दो बाइक चोरी, केस दर्ज
पलवल । अलग-अलग स्थानों से दो बाइक और कार चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुुलिस के अनुसार, गांव कुसलीपुर निवासी अमरचंद की बाइक कैंप थाना क्षेत्र से और रामनगर निवासी ओमप्रकाश की बाइक देवीलाल पार्क के समीप से चोरी हो गई। वहीं, गांव धतीर निवासी जसवंत डागर की कार शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अराध्या अस्पताल के समीप से चोरी हो गई।