फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आज दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों के भारत बंद के समर्थन में व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। बृहस्पतिवार को किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने का आश्वासन दिया। वहीं भारत बंद में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ कर्मचारी संगठनों ने सहयोग करने का ऐलान किया है। वहीं बृहस्पतिवार को केजीपी-केएमपी पर चल रहे धरने में इसको लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि शुक्रवार की सुबह किसान धरना स्थल पर जमा होंगे। धरना स्थल पर ही बाजार बंद, केएमपी-केजीपी या राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का निर्णय लिया जाएगा। इस बारे में किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या धरनास्थल पर जमा होने के लिए कहा गया है। महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारत बंद को लेकर गांवों में बैठकें की जा रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वान को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, रतन सिंह सौरोत, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद, प्रोफेसर रघुबीर सिंह, दीपक चौधरी, भागीरथ बेनीवाल, रूपराम तेवतिया, रणबीर सिंह चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, रमेश प्रधान, रणबीर चौहान, सोहनपाल चौहान, केपी सिंह बंचारी आदि मौजूद रहे।
अनाज मंडी में हुई व्यापारियों संग बैठक
भारत बंद को लेकर बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक की। बैठक में समिति के पदाधिकारी मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह सौरोत, धर्मचंद घुघेरा ने व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन मंडी एसोसिएशन के प्रधान गौरव तेवतिया ने किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने बाजार बंद रख किसानों आंदोलन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

चौपाई पार्टी ने किए सरकार पर कटाक्ष
बृहस्पतिवार को यूपी के मथुरा के छाता से आई चौपाई पार्टी ने गीत प्रस्तुत कर किसानों का मनोरंजन किया। महाशय लीला की पार्टी ने नगाड़े पर किसान आंदोलन को लेकर चौपाई प्रस्तुत की। इस दौरान सभी ने केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि भारत बंद को लेकर जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा मजबूत रहेगी। जिला पुलिस के अलावा आरएएफ भी तैनात की जाएगी। नेशनल हाईवे, रेलवे लाइन व केएमपी-केजीपी को जाम नहीं करने दिया जाएगा। जाम करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नेशनल हाईवे जाम करने की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वहीं जबरदस्ती बाजार बंद करवाने वाले किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें