फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पलवल (संवाद)। देवली फाटक के समीप बीमारी से आहत होकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी थाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। असावटी चौकी इंचार्ज एसआई राजेंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि देवली फाटक के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान गौतम बिहार चौक दिल्ली निवासी राकेश के रूप में हुई है। जिसे कैंसर की बीमारी थी। जिसके चलते वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार को वह किसी काम से दिल्ली से आगरा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें