फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला आयोग की सदस्य ने सुविधाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला को न्याय पाने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए आयोग शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। ये बातें हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने शुक्रवार को नूंह में कही। लघु सचिवालय में उन्होंने बताया कि आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में लंबित शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के एक राजकीय विद्यालय, शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड़ और महिला पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी सुरक्षा, शिक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों के व्यवहार, स्वच्छता और विद्यालय के माहौल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बेटियों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी डर के शिक्षा प्राप्त कर सकें। व्यवस्थाओं में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज और महिला थाने में भी महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं तथा शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें