संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा से संबंधित नूंह डिपो कमेटी की बैठक जिला कमेटी के साथ हुई। बैठक में 12 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महा रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान समुन खान ने की, जबकि संचालन जयकुंवार दहिया ने किया। बैठक में राज्य नेता रामनिवास ठाकरान, नरेंद्र सांगा और जुबेर खान मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए डिपो कमेटी का गठन किया गया। जयकुंवार दहिया को प्रधान, कपिल देव को सचिव, नरेंद्र सांगवान को कोषाध्यक्ष, नूरहशन को वरिष्ठ उपप्रधान, बलजीत सिंह को उपप्रधान, प्रमोद अहलावत को सह सचिव, मोहम्मद अंसार को ऑडिटर और फखरूद्दीन को प्रेस सचिव चुना गया। बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, युवाओं को रोजगार देने, रोडवेज बेड़े में 10 हजार बसें शामिल करने, निजीकरण पर रोक लगाने और ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।