फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पिता ने किया बच्चे को ले जाने का प्रयास, विरोध पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। कैंप थाना क्षेत्र की प्रकाश विहार कॉलोनी स्थित मकान में घुसकर छह वर्षीय बच्चे को ले जाने का प्रयास और विरोध करने पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दीपक अत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बहन के पति रवि और उसके दोस्त डाॅ. संपत पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा, खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दीपक ने बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी की शादी होडल निवासी रवि से हुई है। दोनों के बीच कई साल से विवाद है और मामला अदालत में मामले विचाराधीन हैं। मीनाक्षी बेटे उत्कर्ष के साथ चार साल से प्रकाश विहार कॉलोनी में रह रही है। बुधवार रात दोनों आरोपी घर में घुसकर बच्चे को ले जाने का प्रयास करने लगे और दीपक के पहुंचने पर रवि ने गोली चला दी, जिसके बाद परिजन और अन्य लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया। पुलिस ने रवि के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें