फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एनआईसी कार्यालय में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर बना

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला सचिवालय स्थित एनआईसी कार्यालय में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि यह केंद्र पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने तक सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा। इसके माध्यम से सोशल मीडिया, समाचार माध्यमों और अन्य प्लेटफॉर्म पर एसआईआर से जुड़ी भ्रामक एवं फेक खबरों की लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी सही और प्रमाणिक जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाना और गलत सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। अवकाश और राजपत्रित छुट्टियों के दौरान भी केंद्र कार्यरत रहेगा, ताकि निगरानी और सूचना प्रबंधन में कोई बाधा न आए। जिला प्रशासन का कहना है कि इससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें