फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 1.30 लाख रुपये लूटकर नकाबपोश भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। किठवाड़ी पुल चौकी क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी मंडी जा रहे आढ़ती और उसके पिता को रोककर मारपीट की। आरोपियों ने हथियार दिखाकर आढ़ती की जेब से 1.30 लाख रुपये और उसके पिता से थैला छीन लिया, जिसमें नकदी और कागजात रखे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिनगर रसूलपुर फ्लाईओवर क्षेत्र निवासी चंद्रभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को वह अपने पिता महेंद्र सिंह के साथ बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे। राजेश मेडिकल स्टोर के पास काले रंग की बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। चेहरे ढके आरोपियों ने मारपीट की और एक युवक ने कट्टानुमा हथियार दिखाकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंद्रभान की जेब से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए और पिता का थैला छीन लिया। थैले में 200 से 250 रुपये और बही-कागजात थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें