फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: साइकिल के पहियों संग दौड़ा सेहत का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर सैकड़ों युवाओं ने निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। मेरा युवा भारत पलवल की ओर से रविवार को एक निजी कॉलेज में संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान साइकिल रैली निकालकर युवाओं को फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। युवाओं को अपनी दिनचर्या में साइकिलिंग, योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एवं माय भारत की जिला चयन समिति के सदस्य मोहित पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शांतनु ठाकुर ने युवाओं को नियमित अभ्यास और फिटनेस के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


माय भारत के जिला समन्वयक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि संडे ऑन साइकिल अभियान का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। कार्यक्रम संयोजक एवं कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार मंगला ने युवाओं से साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. ममता, राजेंद्र शर्मा, अंकित मिश्र, अंकित कुमार, अनिल दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें