फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की हत्या, शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

हसनपुर। गांव सैंडोली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया है। हसनपुर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सुसराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने शव को हसनपुर थाने के सामने रखकर रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई समय सिंह के अनुसार होडल की बेढ़ा पट्टी निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी दो बहन रचना व भावना की शादी गांव सैंडोली निवासी राहुल व जय भगवान से 12 दिसंबर, 2018 को की थी। शादी में हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन पीड़ित की बहनों के ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पाड़ित का आरोप है कि पांच-छह महीने पूर्व उसकी बहन रचना को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया, लेकिन दूसरी बहन भावना घर बसाने की नीयत से अपनी ससुराल में रहकर प्रताड़ना सहती रही। 28 फरवरी की शाम को उसकी बहन की ससुराल से फोन आया कि भावना की गांव भिडूकी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और शव को पलवल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। आरोप है कि भावना के पति जय भगवान, जेठ राहुल, ससुर बल्लो व सास हेमलता ने मिलकर पहले घर पर भावना को मार दिया और बाद में सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पलवल जिला अस्पताल से शव को लेने के बाद परिजन हसनपुर थाने पर पहुंच गए और शव को थाने के मुख्य द्वार पर रखकर बाजार वाली सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इसको लेकर परिजनों व अन्य लोगों ने थाने पर काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन माने और शव लेकर गांव गए। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें