फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अध्यापकों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अध्यापकों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

हथीन। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापकों ने शुक्रवार को हथीन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यापक और छात्रों की समस्याएं उठाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग को शिक्षा मंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान नरेंद्र व संचालन खंड सचिव भरत लाल ने किया। जिला प्रधान वेद पाल व महासचिव गीतेश कुमार ने कहा कि सुलभ शिक्षा प्राप्त करना समाज की बुनियादी आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति करना सरकार का दायित्व है, लेकिन सरकार इससे पीछे हट रही है। क्योंकि जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ जहां नए विद्यालय खोले जाने थे, उसकी जगह संख्या कम होने पर स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उप प्रधान हरीचंद वर्मा व राकेश शर्मा ने कहा कि अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में नई पेंशन स्कीम की बजाए पुरानी पेंशन बहाल करने, स्कूलों को बंद करने की बजाय जन शिक्षा का विस्तार करना, गेस्ट टीचर्स सहित विभाग में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगे रखी है। यदि मांगें नहीं मानी गई, तो आगे आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। इस मौके पर थानसिंह, धर्मवीर, दाउद खान, अमरजीत, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, नरेश कुमार, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें