फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: 'पति ने कुकर्म किया, देवर ने भी दुष्कर्म करने का किया प्रयास', ननदोई समेत तीन पर केस

Thu, 09 Jul 2026 09:02 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)

सार

हथीन क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। बहीन थाना पुलिस ने पति, देवर और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
युवती से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर कुकर्म करने और देवर व ननदोई पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर बहीन थाना पुलिस ने पति, देवर और ननदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन

बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव की दो युवतियों की शादी नूंह जिले के एक गांव में दो भाइयों के साथ हुई थी। इनमें से एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। 
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया, जबकि देवर ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म से संबंधित आरोप प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें