फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव पूठली निवासी 30 वर्षीय विवाहिता पूजा की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। पूजा के भाई मंझावली, जिला फरीदाबाद निवासी टिंकू ने पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर जहर देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हथीन थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पूजा की शादी वर्ष 2014 में पूठली निवासी प्रेमचंद से हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही पूजा को उसके पति, सास धर्मवती, बड़ी ननद साधना, जेठ टिंकू, जेठानी सुदेश, देवर राकेश और देवरानी राशि द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।
शिकायत में कहा गया कि उसके हाथ तोड़ने और सिर फोड़ने तक का प्रयास किया गया। बल्लभगढ़ स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।
विज्ञापन

आरोप है कि छह सितंबर को पूजा को साजिश के तहत जहर दिया गया। उसके पति प्रेमचंद ने उसका गला दबाने का भी प्रयास किया। इसके बाद उसे पलवल अस्पताल ले जाया गया, फिर नलहड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह रेफर किया गया। कुछ समय होश आने पर पुलिस बुलाने की बात कही गई, लेकिन पति ने इन्कार कर दिया और पूजा की मां के साथ दुर्व्यवहार किया।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये और गाड़ी की मांग की जाती थी। इलाज के लिए पूजा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पूजा ने स्वयं जहरीला पदार्थ निगल लिया था और दहेज से संबंधित आरोप निराधार हैं। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पोस्टमार्टम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें