फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुठली गांव में झगड़े में सात लोग घायल, पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 10 Sep 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। जिले के पुठली गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। हथीन थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित 10 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित भूपेंद्र ने बताया कि देशराज, गिरधारी, टेकचंद, फतेह सिंह, दीपांशु, रेखा, श्यामबिरी, मनीष, प्रवीण और कल्लो उनके घर के बाहर गालियां दे रहे थे। आवाज सुनकर उनके भाई प्रभु दयाल घर के गेट पर पहुंचे, तभी आरोपियों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।
भूपेंद्र और अन्य परिजन प्रभु दयाल को बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया। इस दौरान भूपेंद्र, प्रभु दयाल, जगवती, नैमवती, लक्ष्मण सिंह, साक्षी और ज्ञानवती घायल हो गए। गांव के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें