फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल।
हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और देवर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विजयपाल के अनुसार, गांव सहनौली निवासी भावना ने एसपी को बताया कि उसकी शादी दो फरवरी 2024 को गांव पन्हेड़ा खुर्द निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में गाड़ी और अन्य सामान की मांग कर उसे प्रताड़ित करता था। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि बीमार होने पर काम नहीं करने से नाराज पति ने 19 नवंबर को उसे पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें