फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैराथन

विज्ञापन
लघु सचिवालय से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती एडीसी ज्योति।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने लघु सचिवालय परिसर से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन लघु सचिवालय से शुरू होकर पुलिस लाइन नूंह तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


मैराथन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने योग, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुलिस लाइन पहुंचने पर जिला प्लान कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक ने सभी प्रतिभागियों को विकसित भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें