फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बेरोजगार हुए परिवार का सहारा बने मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना महामारी में बेरोजगार हुए परिवार की मदद के लिए पृथला स्थित एमएंडटी पैकेजिंग कंपनी आगे आई है। कंपनी के मैनेजर मनीष भारद्वाज ने दंपती को कंपनी में न सिर्फ नौकरी दी है, वहीं रहने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराया है। परिवार के सभी सदस्यों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए हैं। कांग्रेस सेवा दल से जुड़े समाजसेवी व कंपनी मैनेजर मनीष भारद्वाज ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रभुदयाल की नौकरी चल गई थी। वह पत्नी व बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहते थे। बेरोजगारी के चलते प्रभुदयाल के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया था। इस बात का पता चलने पर मनीष भारद्वाज ने प्रभुदयाल व उसकी पत्नी को कंपनी में रोजगार दिया। मनीष भारद्वाज पहले भी जन सेवा के कार्य करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें