फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व उपाध्यक्ष व गोरेला मोहल्ला निवासी आजाद पाठक को उनकी फेस बुक आइडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने करण के नाम से गोली मारने की धमकी दी है। पाठक ने इसकी शिकायत शहर थाने में की है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की आइडी की जांच के लिए पुलिस विभाग के साइबर सैल को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन

आजाद पाठक ने मंगलवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें व उनके परिवार को कोई व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रहा है। कभी उनकी फेस बुक आइड पर उनके व उनके भाईयों के खिलाफ गलत पोस्ट डाल रहा है तो कभी कुछ। मंगलवार को उस व्यक्ति ने करण के नाम से गोली मारने की धमकी दी है। उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की खोज कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें