संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहरौला पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया। हादसे में लगी चोटों के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार, यूपी के जिला मथुरा स्थित तरौली जनूबी गांव निवासी विष्णु ने दी शिकायत में कहा है कि वह फरीदाबाद एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके 41 वर्षीय भाई नेम सिंह मीतरौल गांव स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पास चाचा भीम सिंह का फोन आया कि नेम सिंह का पलवल के निकट एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे तो घायल नेम सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी कर बाइक से उसके पास फरीदाबाद आ रहे थे। बहरोला पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। चिकित्सकों ने नेम सिंह की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।