फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन से कैसे निकल गए 3,73,999 रुपये?: रात चार्जिंग पर लगाकर सोया संदीप, सुबह मैसेज देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 05 Sep 2026 06:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

संदीप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 20 अगस्त की रात को वह सामान्य रूप से अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गया था। रात के समय उसे फोन पर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि का अहसास नहीं हुआ। अगली सुबह जब वह सोकर उठा और उसने अपना मोबाइल चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। संदीप के मोबाइल पर रात के समय आए कई ओटीपी के मैसेज पड़े हुए थे।
विज्ञापन
युवक के खाते में लगी सेंध - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले में साइबर ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ठग अब लोगों को बिना कॉल किए या लिंक भेजे ही उनके बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। ताजा मामला जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहरौला गांव से सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 3.73 लाख रुपये की बड़ी रकम उड़ा ली। पीड़ित को इस शातिर ठगी का पता अगली सुबह चला।

विज्ञापन

रात चार्जिंग पर लगाकर सोया फोन, सुबह खाता था साफ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरौला गांव के रहने वाले संदीप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 20 अगस्त की रात को वह सामान्य रूप से अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गया था। रात के समय उसे फोन पर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि का अहसास नहीं हुआ। अगली सुबह जब वह सोकर उठा और उसने अपना मोबाइल चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। संदीप के मोबाइल पर रात के समय आए कई ओटीपी के मैसेज पड़े हुए थे।

बैलेंस चेक किया तो खिसक गई जमीन
किसी अनहोनी की आशंका होने पर जब संदीप ने अपने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते का ऑनलाइन बैलेंस चेक किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। साइबर ठगों ने रात के अंधेरे में सात अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से कुल 3,73,999 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने बिना देरी किए तुरंत इसकी सूचना बैंक और पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब उन बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की तकनीकी जांच कर रही है, जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें