फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शनिवार की शाम असावटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उमेश शर्मा पुत्र करतार सिंह, निवासी ग्राम असावटी शनिवार को सामान लेने फरीदाबाद गए थे। शाम को इंटरसिटी ट्रेन से घर लौटते समय असावटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर विपरीत दिशा में उतरते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज जीआरपी नवल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी देते हुए उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, युवक इंडियन ऑयल की असावटी शाखा में जॉब करते थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें