फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। भुलवाना गांव के एक व्यक्ति को अमन ढाबे के सामने तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल का फरीदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में भुलवाना निवासी कृष्ण ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे उसके पिता अमन ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कोसीकलां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। वहां मौजूद गांव के राकेश ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें फरीदाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें