फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आत्महत्या की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है।

जीआरपी होडल चौकी प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें हसनपुर पुल के पास शव की सूचना मिली थी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन चालक के अनुसार युवक अचानक पटरियों पर लेट गया था। इससे साफ है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। उसने हरे रंग का कुर्ता और नीले रंग की जींस पहनी थी। दाहिने हाथ पर आरपी और बाएं हाथ पर ‘जाटव’ का टैटू गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। अधिकारी ने बताया कि पहचान के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें