फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से बाइक बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हथीन क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी वसीम के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कुशलीपुर गांव के पास एनएच-44 स्थित केएमपी पुल के नीचे मौजूद है और फर्जी सिम व व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में एक व्हाट्सएप अकाउंट पर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को मात्र 18,500 रुपये में बेचने का विज्ञापन मिला। मोबाइल की गैलरी से बाइक की तस्वीरें और क्यूआर कोड भी बरामद हुए। साइबर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि जांच में सामने आया कि इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर अन्य व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत थे और एक नंबर के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से दो शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें