फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्तन कैंसर जांच के लिए लगाया मैमोग्राफी शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
35 से 70 वर्ष तक की 32 महिलाओं की हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। महिलाओं में तेजी से बढ़ते स्तन कैंसर के मामलों को देखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने सोमवार को पंजाबी धर्मशाला में मैमोग्राफी जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशन और सचिव बिजेंद्र सोरोत की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में 35 से 70 वर्ष साल की 32 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई। जांच के लिए विशेष रूप से रोहतक से मैमोग्राफी बस मंगवाई गई थी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब पलवल सिटी एवं सम्भार्य फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन अनु वशिष्ठ ने किया। इस शिविर में रोटरी क्लब से दीपिका शर्मा भी रहीं। शिविर में सम्भार्य फाउंडेशन द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया, जिसमें 83 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच की गई। कैंप में पंजाबी धर्मशाला के कोषाध्यक्ष पंकज विरमानी, अभिषेक देशवाल, रोटरी क्लब से पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, कुसुम, प्रीति गर्ग, सोनू गर्ग, सोनू सिंगला, सुषमा तथा रैडक्रॉस सोसाइटी रेडक्रॉस सोसायटी से अंजली भयाना, नीतू सिंह, भोजपाल, हेमवती, आरती, सूर्यकांत, उषा, भूरी, ममता और अशोक आदि का विशेष सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें