फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुलिस और पंचों ने स्थिति को संभाला, गांव में मातम का माहौल

Mon, 15 Sep 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने दौड़ाकर आरोपी पुलिसकर्मी को दबोचा था सोमदेव आर्य
विज्ञापन

हथीन। उटावड़ में तीन बच्चों को रौंदने के बाद कार चालक पुलिसकर्मी ने भागने का प्रयास किया। इससे गांव के युवा भड़क गए। युवाओं की टोली ने बाइक और कार से उसका पीछा किया। आरोपी को गांव वालों ने कोट गांव के पास उसे पकड़ लिया। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला। वहीं, दो मासूम भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

लोगों को गुस्से को देखते हुए मौके पर बहीन थाना प्रभारी यशवीर एवं उटावड पुलिस टीम भी पहुंच गई। पंचों ने युवाओं को शांत किया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी सतर्कता बरती। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाहन चोर निरोधक दस्ते और हथीन थाना से भी पुलिस टीम बुला ली। लोगों का कहना है कि यदि दोनों पक्षों से संयम न बरता जाता तो आरोपी पुलिस कर्मी के साथ मारपीट हो सकती थी। उटावड थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने स्थिति को भांपते हुए आरोपी पुलिस कर्मी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। आरोपी पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल भी उटावड़ थाना पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूर्ण इंसाफ दिलाया जाएगा। दोनों मृत बच्चों के पिता शहाबुद्दीन की छह संतान थीं। अरजान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह जिंदगी एवं मौत से जूझ रहा है। शहाबुद्दीन मिस्त्री हैं। घर में एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से मातम का माहौल है। समाजसेवी आलम खान ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को अविलंब अंतरिम आर्थिक सहायता सरकार से दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें