फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मरम्मत को लेकर बंद रहेगी मुख्य लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पप्पन प्लाजा की ओर से डीसी आवास के सामने उतरने वाले फ्लाईओवर की मुख्य लेन मरम्मत को लेकर आज और कल बंद रहेगी। बृहस्पतिवार से शनिवार तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली और फरीदाबाद से होडल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस लेन का इस्तेमाल करना होगा। यातायात थाना प्रभारी रविकांत शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर पर सड़क सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली से होडल की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय पप्पन प्लाजा के पास से सर्विस लेन का इस्तेमाल कर आगे मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच सकेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सर्विस लेन पर अपनी निर्धारित दिशा और लेन में चलें तथा रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें