फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सीएम विंडो सहित विभिन्न शिकायत पोर्टल पर लंबित मामलों को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने सीपीग्राम, एसएमजीटी और समाधान शिविर से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निपटारा कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई करने के साथ पोर्टल पर उनकी स्थिति भी अपडेट की जाए, ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिन मामलों में एक से अधिक विभाग शामिल हैं, उनका आपसी समन्वय से समाधान किया जाए। शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीसी उत्सव आनंद, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें