फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होटल में गोली चलने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। होटल डिवाइन में पार्टी के दौरान गोली चलने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी धुरेंद्र को किठवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना छह सितंबर की रात की है। मोहन नगर निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक अपने दोस्तों के साथ होटल डिवाइन में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान साहिल और चेतन के बीच कहासुनी हो गई, जिस पर धुरेंद्र भी विवाद में कूद पड़ा। झगड़ा शांत होने के बाद दोनों वहां से चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद धुरेंद्र अपने पांच-छह साथियों के साथ वापस लौटा और चेतन से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक को उसने गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली अभिषेक के पेट में लगी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मनवीर सिंह की शिकायत पर धुरेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

चौकी बस स्टैंड प्रभारी पीएसआई अमित ने बताया कि आरोपी से हथियार बरामदगी और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें