फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पंच-सरपंचों के हाथ में सौंपी बेटी बचाओ की कमान

Wed, 27 Jul 2016 04:35 PM IST
palwal
विज्ञापन
महिला जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने महिला पंच सरपंचों को सरकारी की बहुआयामी योजनाओं की कमान सौंपी है। मंगलवार को ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला जनप्रतिनिधियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को गति देने व हरित हरियाणा की दिशा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में हुए महिला सम्मेलन में डीसी अशोक शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का सही रूप में कार्यान्वयन होगा। महिलाओं की भागीदारी से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक गति मिलेगी। 

एडीसी व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजू चौधरी ने कहा कि योजनाओं के सफल कार्यान्वयन व बेहतर परिणामों के लिए महिलाओं विशेषकर पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों की वास्तविक सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। महिला प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे महिलाओं को सफाई-स्वच्छता के लिए और अधिक प्रेरित करें। 
विज्ञापन


एसपी राहुल शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस प्राथमिकता बताते हुए पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं बताया। सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अत्यंत ही घृणित अपराधिक कृत्य को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए महिला प्रतिनिधियों से आह्वान किया। महिला प्रतिनिधि सम्मेलन में महिला जिला पार्षदों, पंचायत समितियों की महिला सदस्यों तथा महिला सरपंचों ने भागीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें