फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को घेरा। नूंह जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा हरियाणा एवं ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजिया बानो पहलवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के दिशा-निर्देश पर दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
रजिया बानो पहलवान ने कहा कि सरकार आए दिन घरेलू चीजों पर महंगाई बढ़ा रही है, जिससे गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में बढ़ी महंगाई और यूपीआई पर एमडीआर लगाने तथा अन्य फैसलों से आम घरेलू महिला, स्थानीय स्तर पर नौकरी-मजदूरी करने वाली महिलाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने झुकना भी सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन

रजिया बानो पहलवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेंगी और सरकार का कड़ा विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आमजन, युवाओं और महिलाओं की आवाज उठा रहे हैं और कांग्रेस ही महिलाओं की लड़ाई लड़ रही है तथा आगे भी लड़ती रहेगी। यह प्रदर्शन सोहना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उनके कार्यालय पर आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र की गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें