फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जेवरात के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव डाडका में जेवरात के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता सैकुल ने बताया कि उसके भांजे सोहिल की पत्नी के जेवर ससुराल पक्ष के पास रखे होने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 25 अक्तूबर को इसी रंजिश में जुम्मेखां, तुफेज, अरमान, आरस्तुन, बरकत, फिरोज और वरीसा ने लाठी-डंडों, फर्से और रॉड से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पिता आसु और भांजे सोहिल के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बाइक ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें