फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की लागत से बनेगा लॉजिस्टिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ की लागत से बनेगा लॉजिस्टिक पार्क
विज्ञापन

पलवल। पलवल जिले में बनने वाला लॉजिस्टिक पार्क फरीदाबाद, गुरुग्राम व नूंह के औद्योगिक उत्थान के लिए एक वरदान साबित होगा। जो कंपनियां गुजरात या मुंबई की बंदरगाहों पर माल का आयात-निर्यात करती हैं, उनके लिए यह एक मिल का पत्थर साबित होगा। उक्ते बातें प्रदेश उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को गांव फिरोजुपर में रेलवे लाइन के साथ बनने वाले डीएलआई द्वारा बनाए जा रहे रेल साइडिंग एट इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक पार्क के शिलान्यास अवसर पर कही।
गोयल ने कहा कि नई-नई कंपनियों के लिए जिला पलवल में ग्रामवासी जमीन उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे पलवल आगामी वर्षों में देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जिला महेन्द्रगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाने जा रही है जोकि लगभग 1000 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 900 एकड़ जमीन अधिकृत कर ली है। इसी प्रकार हरियाणा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में पूर्व में 13 वें स्थान पर था, जोकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश में तीसरा स्थान तथा उत्तर भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर में अब तक लगभग चार लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है। इस अवसर पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव खेमका, डीएलआई के प्रबंध निदेशक करुणाकरन सत्यनाथन, निदेशक एवीराममोहन व आलोक सिन्हा, सीईओ कैप्टन संजय शर्मा, महाप्रबंधकजिला उद्योग केंद्र अनिल चौधरी, अनिल नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
70 एकड़ में विकसित होगा लॉजिस्टिक पार्क
गांव फिरोजपुर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से 70 एकड़ में रेल साइडिंग ऐट इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क में एनसीआर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 24 घंटे प्रतिबंध मुक्त सड़क के साथ उत्कृष्ट रेल और रोड कनेक्टिविटी होगी। यह इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग से 1.8 किलोमीटर और पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल (केएमपी और केजीपी) एक्सप्रेसवे जंक्शन से 6.6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक पार्क में परीक्षण सुविधाओं के साथ रेल साइडिंग, बल्क कार्गो की हैंडलिंग और भंडारण कंटेनर के लिए रेल साइडिंग पर प्लेटफॉर्म, ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक पार्क, लिक्विड टैंक फार्म, हाई मस्ट टॉवर लाइट्स, मेटीरियल हैंडलिंग इक्यूप्मेंट्स के साथ अन्य अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं मिलेगी। कंटेनर में जो भी सामान आयात या निर्यात किया जा रहा है उसकी करंट लोकेशन की जानकारी ऑनलाइन जीपीएस के माध्यम से की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें