फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश ना मिलने से भड़के ग्रामीण

Wed, 30 Nov 2016 05:27 PM IST
palwal
विज्ञापन
गांव मानपुर के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पर ग्रामीणों ने ताला जड़कर दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 22 वें दिन कैश की किल्लत से जूझ रहे गांव मानपुर वासियों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार को भी जब हालात वैसे ही रहे, तो गु्स्साए ग्रामीणों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मेन गेट पर ताला लगा दिया व नारेबाजी शुरू कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


तालाबंदी से हैरत में आए स्टाफ ने बहीन थाना पुलिस एवं गांव के सरपंच जगपाल से संपर्क साधा। बाद में पुलिस एवं सरपंच के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया, तब जाकर हालात सामान्य हुए। 

ग्रामीणों के अनुसार 22 दिनों से जरूरत के हिसाब से पुराने करेंसी नोटों के बदले नए करेंसी नोट नहीं मिल रहे थे। कई बार इस बारे में बैंक प्रबंधन से शिकायत की गई परंतु  बैंक प्रबंधन से इस संदर्भ में ग्रामीणों की शिकायत पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। जिसके चलते ग्रामीणों ने मेन गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन

 
ऊपर से जितना कैश मिल रहा है, उसी से ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को एक लाख रुपये की राशि मिली थी, जिसे थोड़ा-थोड़ा करके ग्रामीणों को संतुष्ट करना पड़ा। समस्या बांटे जा रहे नए और खुले नोट वापस जमा न होने से पैदा हो रही है। 
विज्ञापन

- जेबी शर्मा, मैनेजर, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, मानपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें