पलवल। लॉकडाउन में बाजारों को खोलने की दी गई छूट के बाद भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुल रहे हैं। सीमित समय में भी दुकानदार कोरोना महामारी की परवाह किए बिना बाजारों में दुकानों को खोलकर बैठ गए हैं। दो दिन में ही हालात इतने खराब हो गए हैं कि दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो गया। इस समस्या से बाजारों में व पुराने जीटी रोड पर फिर से जाम की समस्या होने लगी है। पुलिस द्वारा लगातार कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बावजूद न तो दुकानदार मान रहे हैं और न ही बाजारों में आने वाले लोग नियमों का पालन कर रहे हैं।
सुबह दुकानों के खुलने के साथ ही बाजारों में भीड़ जमा होने लगती है। खरीददारी करने वाले लोग बाजारों में आकर कोरोना संक्रमण का भय तक भूल जाते हैं। जिसमें अधिकांश लोग बिना मास्क बाजार पहुंच रहे हैं। बाजारों में आने वाले लोग सड़कों पर ही अपने वाहन खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन के लिए सड़क छोटी पड़ जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। दुकानदारों ने भी सामान को बाहर सड़कों पर रखना शुरू कर दिया है। हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुकानदारों व लोगों को न तो कोरोना संक्रमण फैलने का डर है और न ही पुलिस का भय है। पुराने जीटी रोड पर शहर थाने के बिल्कुल सामने से ही अतिक्रमण शुरू हो जाता है।
----
बाजारों में लॉकडाउन के बावजूद दुकानदारों द्वारा बाहर सड़कों पर सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण की समस्या को दूर कराना चाहिए। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बाजारों में बढ़ रही भीड़ के कारण कोरोना फैलने का डर है।
-कमल मंगला, पलवल
----
कोरोना महामारी की गंभीरता को व्यापारियों को समझना चाहिए । दुकानदारों को चाहिए कि वे सामान सड़कों पर रखने के बजाय अंदर ही रखें व कोरोना नियमों का पालन करें। अतिक्रमण से जाम लगता है और भीड़ बढ़ती है। इससे बचना चाहिए।
-आत्माराम पालीवाल, पलवल
------
लॉकडाउन के बावजूद बाजार खोलने की जो अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है, उसकी पालना व्यापारियों को करनी चाहिए। अधिकारियों से बात कर अतिक्रमण को हटवाने का प्रयास किया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए सामान को दुकानों के अंदर ही रखें। ऐसा न करने वालों के चालान किए जाएंगे।
-इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
-----अनूप पाराशर-----
फोटो 01पीएएलपी-4, 5 में हैं।
कैप्शन: 01पीएएलपी-4: पलवल में लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलते ही हुआ अतिक्रमण
01पीएएलपी-5: पुराने जीटी रोड पर दुकानों के बाहर लगे सामान से सड़क पर हुआ अतिक्रमण
01पीएएलपी-13: पलवल के बाजारों में लगी भीड़
01पीएएलपी-14: कमल मंगला
01पीएएलपी-15: आत्माराम पालीवाल
01पीएएलपी-16: इंदू भारद्वाज