फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 7.50 लाख की शराब नष्ट, 55 केसों में 18 हजार बोतलें तोड़ीं

Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कमेटी की कार्रवाई, थाना शहर व हथीन से जब्त माल का निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कमेटी ने आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई लाखों की अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की। इस दौरान थाना शहर और हथीन में दर्ज 55 केसों में शामिल करीब 18 हजार से अधिक शराब की बोतलों को क्षतिग्रस्त किया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर थानों में लंबित माल मुकदमों का निपटारा कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर और हथीन थाने में जब्त शराब को अशोका डिस्टिलरी हथीन में नष्ट किया गया। संयुक्त कमेटी की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन, जिला मालखाना इंचार्ज एसआई जगबीर सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। नष्ट की गई शराब में 680 बोतलें, 233 अध्धे, 1657 पव्वे देशी व अंग्रेजी शराब तथा 16,857 बोतलें बीयर शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम न केवल कानून के पालन बल्कि पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भी उठाया गया है, क्योंकि थानों में पड़ी पुरानी शराब से बदबू फैलती है और अन्य माल मुकदमों के प्रबंधन में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें