फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ड्राई डे पर भी नहीं थमी शराब की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर तीन अगस्त को घोषित ड्राई डे के बावजूद तावडू क्षेत्र में शराब बिक्री के मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार सभी देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके बंद रखने थे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई ठेकों के मुख्य शटर बंद रखकर पीछे और साइड के दरवाजों से मनमाने दामों पर शराब बेची गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब की बोतलें सामान्य कीमत से कहीं अधिक दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इससे प्रशासन और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, मामले को लेकर आबकारी निरीक्षक बिशंभर दयाल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें