फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बडौली में छापेमारी के दौरान आरोपियों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बडौली में अवैध तरीके से शराब बेचने का धंधा करने वाले लोगों को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। एक गोली थाना प्रभारी के कान के पास से गुजर गई। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। चांदहट थाना थाना पुलिस ने मामले में तीन नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी टीम सोमवार की रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गांव बडोली के रहने वाले जुगन, दीपक, जयंत अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं जो कि गांव में अभी भी अपने पुराने मकान में शराब बेच रहे हैं। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें जुगन, दीपक, जयंत और 10-15 व्यक्ति मिले। जुगन ने पुलिस टीम को देखते ही कट्टे से फायर किया। गोली किसी को नहीं लगी। गोली उनके (एसएचओ) के कान के पास से गुजर गई। इसके बाद दीपक, जयंत व अन्य व्यक्तियों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। चांदहट थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें