फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने दी थी जान से मारने की भी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के आरोपी अनिकेत को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार नूंह भेज दिया। बता दें कि आरोपी ने छठी कक्षा (12 वर्षीय) में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की का नग्न वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसको लेकर पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित लड़की की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी की उम्र 12 वर्ष है। 7 सितंबर को सुबह समय करीब 10 बजे मैं अपने दोनों बेटों के साथ पास के एक गांव में स्थित सैयद मजार पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी । उस समय घर पर कोई नहीं था । बेटी को घर में अकेली देखकर हमारे पड़ोस में रहने वाला लड़का अनिकेत जबरन घुस गया और मेरी नाबालिग बेटी को डरा, धमकाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बेटी के विरोध करने पर दोषी अनिकेत ने मेरी बेटी के सिर में चोट मारी और जाते-जाते धमकी भी दे गया कि उसने इस घटना को लेकर किसी को बताया तो उसका नग्न वीडियो वायरल कर दूंगा और तुझे जान से मार दूंगा। जब मैं वापस घर आई तो बेटी को रोते हुए पाया, पूछने पर उसने पूरी बात बताई। पीड़िता की मां ने आगे बताया कि जब वह इस घटना को लेकर अनिकेत के घर गईं और इस घटना के बारे में उसके घरवालों को बताया तो उन्होंने उल्टा मुझे ही धमकाया और मेरी बेटी के बारे में गंदे-गंदे शब्द बोलने लगे । उसके बाद दोषी अनिकेत ने मेरी बेटी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। जिसके बारे में मुझे मेरी बहन की बेटी ने बताया, जिससे मेरी बेटी की समाज में बहुत बदनामी हुई। थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने बताया आरोपी अनिकेत की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें