फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगेगी लिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल (प्रवीण बैंसला)। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बुजुर्ग, दिव्यांग व बीमार लोगों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पडे़ंगी। विभाग ने एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा देने के लिए तीन स्थानों पर लिफ्ट लगाने की तैयारी कर ली है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ द्वारा लिफ्ट लगाए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। लिफ्ट न होने से बुजुर्गों व दिव्यांगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इनसे ट्रेन छूट जाती थी और भीड़ ज्यादा होने पर कई बार ये सीढ़ियों से गिरकर चोटिल भी हो जाते थे। संघ की मांग पर पिछले दिनों रेलवे डीआरएम ने पलवल स्टेशन का निरीक्षण कर लिफ्ट लगाए जाने के निर्देश जारी किए थे। स्टेशन अधीक्षक ने इस बारे में प्रस्ताव बनवाकर भेजा था, जिसको पास कर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
पलवल स्टेशन पर मंजीत सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी इसका निर्माण कर रही है। कंपनी के अनुसार स्टेशन के ऊपरगामी पुल पर तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी। पहली लिफ्ट टिकट बुकिंग केंद्र के सामने, दूसरी लिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 और तीसरी लिफ्ट 5-6 नंबर प्लेटफॉर्म पर लगाई जाएगी। लिफ्ट एक साथ आठ लोगों को ले जा सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन-
स्टेशन पर सीढ़ी की ऊंचाई ज्यादा है, जिसे चढ़ने में काफी परेशानी होती है। ज्यादा भीड़ होने पर कई बार ट्रेन भी छूट जाती है। लिफ्ट लगने से काफी सुविधा होगी। - नरेंद्र गुप्ता, बुजुर्ग दैनिक यात्री
यात्री संघ लंबे समय से स्टेशन पर एस्केलेटर व लिफ्ट की मांग कर रहे थे। रेलवे ने लिफ्ट लगाने की मांग को मान लिया है और काम शुरू हो गया है। इससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी। - प्रकाश मंगला, दैनिक यात्री संघ
पलवल स्टेशन पर तीन लिफ्ट लगाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल बुकिंग केंद्र के सामने फाउंडेशन बनाया जा रहा है। 20 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अनिल कुमार गुप्ता, सीनियर सेक्सन इंजीनियर, निर्माता कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें