फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जाम में फंसी जिंदगी, तमाशबीन बना रास्ता

विज्ञापन
जाम में फसी एंबुलेंस
विज्ञापन
20 मिनट तक जाम में फंसी रहीं एंबुलेंस और स्कूल बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। सोमवार को मुख्य मार्ग पर लगे जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान एंबुलेंस लगातार हूटर बजाती रही, लेकिन उसे आगे निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि एंबुलेंस को भीड़ के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा। वहीं, एक स्कूल बस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक निजी अस्पताल से मरीज को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पिनगवां कस्बे के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारों के बीच एंबुलेंस फंस गई। हूटर बजने के बावजूद वाहन चालकों को रास्ता देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे में सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। ग्रामीण रफीक खान, हिदायत खान, खुर्शीद अहमद, ऋषि पंडित और ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम अब आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों और लोगों को समझाया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग बार-बार सड़क पर अतिक्रमण कर लेते हैं। लोगों से अपील है कि वे सड़क पर सामान न रखें। - ललीता तंवर, सरपंच, पिनगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें